हरिद्वार, मार्च 6 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम मेरिट क्रम में जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 14 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया। इसके नाम और रोल नंबर वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आयोग के अनुसार, ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक प्राक्षेपिका अनुभाग, भौतिक और वॉइस आइडेंटिफिकेशन अनुभाग, रसायन-विस्फोटक एवं विष अनुभाग, नारकोटिक्स एवं साइकोट्रॉपिक्स अनुभाग, जीव विज्ञान एवं डीएनए अनुभाग, कंप्यूटर फॉरेंसिक अनुभाग में दो-दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सीरम विज्ञान एवं डीएनए अनुभाग तथा प्रलेख परीक्षण अनुभाग में एक-एक अभ्यर्थी को चयनित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.