लोक सेवा आयोग नहीं अधीनस्थ करेगा एडीओ पंचायत की भर्ती
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज संजोग मिश्र पंचायत विभाग में सहायक विकास अधिकारी की भर्ती अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बजाय अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा (द्वितीय) संशोधन नियमावली 2026 में इस बदलाव को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु भी 30 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है।
भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव इस निर्णय से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों को लाभ होगा। 28 सितंबर को जारी गजट के अनुसार अब नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक पंचायतीराज होंगे। पहले प्रशासन का काम देख रहे संयुक्त निदेशक या उप निदेशक (प्रशासन) नियुक्ति प्राधिकारी होते थे। पहले भर्ती का वर्ष जुलाई से शुरू होने वाले 12 मास से जोड़ा जाता था। अब जनवरी से शुरू होने वाले 12 मास को जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.