हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार। पूर्व सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल पर राज्य सूचना आयुक्त ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। भगवानपुर निवासी विवेक मिश्रा के अनुसार उनके द्वारा नगर निगम से एक सूचना मांगी गई थी। एक साल तक भी कोई सूचना नगर की ओर से विवेक मिश्रा को नहीं दी गई। इसके बाद विवेक कुमार सूचना आयोग पहुंचे। सूचना आयुक्त योगेश भटट ने पूरी जानकारी लेने के बाद तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल पर समय से सूचना नहीं देने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.