बगहा, जनवरी 31 -- गौनाहा। बिहार प्रदेश लोक समिति द्वारा शहादत दिवस पर किसान मजदूर की परेशानी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अमन चैन, शांति सद्भावना, सर्व धर्म सद्भाव, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु गांधी आश्रम भितिहरवा में एक दिवसीय प्रार्थना सभा एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बिहार लोक समिति के प्रांतीय अध्यक्ष जे पी सेनानी सवलिया गिरि तथा संचालन प्रांतीय महामंत्री शिवजी सिंह ने की। मौके पर प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक गिरिजा सतीश ने कहा कि इस वर्ष बिहार प्रदेश लोक समिति गांधीजी के बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए भितिहरवा आश्रम में अपना कार्यक्रम कर रही है। यह आश्रम बिहार के पश्चिमी चंपारण जिलों में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जहां महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के दौरान किसानों की दुर्दशा के खिलाफ प्रसिद्ध चंपारण सत्याग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.