लोक संस्कृति के संरक्षण में डॉ. पुरोहित के योगदान को सम्मान
देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए डॉ. डीआर पुरोहित को 'राज्य वाद्ययंत्र सम्मान' से सम्मानित किया गया। डांडी-कांठी क्लब परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोक संस्कृति और परंपराएं उत्तराखंड की पहचान हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्र लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, इनके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. पुरोहित ने लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनका योगदान नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.