मुरादाबाद, अगस्त 8 -- द लीगल लोक की ओर से शनिवार को मिडटाउन बैंक्वेट हॉल में लोक संसद 3.0 के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 12 विद्यालयों के करीब 230 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विशेष गुप्ता रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय बहस, प्रश्नोत्तर और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। उद्घाटन समारोह के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। पहले दिन सदन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत के तकनीकी भविष्य पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एआई के साथ-साथ आकांक्षी भारत से जोड़ने के संदर्भ में भी विद्यार्थियों ने विचार रखे। चर्चा में एआई के रोज...