मुरादाबाद, अगस्त 9 -- द लीगल लोक द्वारा मुरादाबाद के मिडटाउन बैंक्वेट हॉल में आयोजित लोक संसद 3.0 का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें 12 विद्यालयों के लगभग 230 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रितिक गुप्ता रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसदीय बहस, प्रश्नोत्तर और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। एआई, शिक्षा, रोजगार, विकास, डिजिटल अधिकार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली चर्चा आयोजित की गई। इस वर्ष पहली बार द इंडियन प्रेस कमेटी की शुरूआत की गई, जिसमें पॉर्लियामेंट्री, जर्नलिस्ट, मोबाइल फोटोग्राफर और मोबाइल वीडियोग्राफर की भूमिकाओं में भाग लिया। प्रेस टीम ने सदन की कार्यवाही को कवर करने के साथ प्रेस कांफ्रेंस और साक्षात्कार भी आयोजित किए। दो दिनों की चर्चाओं ने विद्य...