लोक संवाद गोष्ठी आज
औरंगाबाद, जून 5 -- पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अंबा थाना की ओर से शनिवार को सतबहिनी मंदिर परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बिहार पुलिस के जन विश्वास-हमारा प्रयास अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि शाम चार बजे से छह बजे तक आयोजित होने वाली गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर ठगी से बचाव, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक सौहार्द और जनसहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- ओबरा में आज होगी लोक संवाद गोष्ठी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.