बक्सर, अप्रैल 30 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। लोक शिकायत के माध्यम पीड़ित को न्याय मिला। विद्युत कंपनी की ओर से जारी गलत बिजली बिल में सुधार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इटाढ़ी निवासी अजय कुमार को विद्युत कंपनी ने 37 हजार का अधिक बिजली का बिल भेज दिया था। जबकि वह इसका अधिक उपयोग नहीं किये थे। पीड़ित उपभोक्ता लगातार सहायक विद्युत अभियंता के यहां चक्कर लगा रहे थे। लेकिन, सुधार नहीं हो रहा था। अंत में पीड़ित ने सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया था। सदर पीजीआरओ गौरव सिंह ने सहायक विद्युत अभिंयता केा नोटिस कर इसकी पूरी जानकारी ली। पूरी रिपोर्ट प्राप्त होने पर यह सामने आया कि विद्युत कंपनी ने गलत तरीके से बिल भेज दिया था। उस त्रुटि में सुधार किया गया। इससे पीड़ित को राहत मिली। बता दें कि यह समाधान बिहार लोक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.