बांका, मार्च 14 -- बांका, वरीय संवाददाता। लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के क्षेत्र में बांका जिला ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना द्वारा फरवरी 2026 माह की जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न मानकों के आधार पर बांका जिला को पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, अपीलों के त्वरित निपटारे, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा प्रभावी अनुश्रवण जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर तय की जाती है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बांका जिला ने राज्य में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखी है। फरवरी 2026 की रैंकिंग में सुपौल को दूसरा तथा शिवहर को तीसरा स्थान मिला...