जहानाबाद, अप्रैल 16 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के द्वारा गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 23 अपीलीय मामलों की सुनवाई की। जिसमें भूमि एवं अतिक्रमण से संबंधित 20 मामलों को त्वरित निष्पादन किया गया। अन्य 3 मामलों में संबंधित प्राधिकारों को अगली सुनवाई से पूर्व मामलों में तकनीकी तथ्यों का गहन परीक्षण कर साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश जिला पदाधिकारी दिया। अगली सुनवाई में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 29 गैर पंजीकृत निजी स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...