सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिप्र। जिला पदाधिकारी सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सभी मामलों का निपटारा करते हुए उन्हें निष्पादित कर दिया गया। जिला पदाधिकारी के समक्ष जिन मामलों की सुनवाई हुई। उनमें सदर प्रखंड के श्यामसुन्दर राय, हुसैनगंज के चांप निवासी देवेन्द्रनाथ सिंह तथा दरौंदा प्रखंड के हाथोपुर निवासी दीपक राय शामिल थे। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद जिला पदाधिकारी ने तीनों मामलों का निष्पादन कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...