लोक शिकायतों के मामलों की डीएम ने की सुनवाई
औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत गुरुवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के मामलों की सुनवाई की गई। डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान विभिन्न परिवादियों की शिकायतों को सुना गया और प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। सुनवाई के दौरान रमाशंकर द्विवेदी के दाखिल-खारिज मामले में संबंधित लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई, सुरंती देवी के जेल में बंद पति की मृत्यु के बाद आर्थिक मुआवजा, राकेश कुमार सिंह के दाखिल-खारिज की नकल उपलब्ध कराने और मनोज शर्मा एवं कपिलदेव मेहता के अतिक्रमण हटाने से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। इसके अलावा ओमप्रकाश पांडे के परिमार्जन के माध्यम से खाता संख्या में सुधार, रामचंद्र सिंह यादव के कच्चे रास्ते पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.