लोक व पारंपरिक नृत्य समूहों के संगठन गठन की दिशा में करें कार्य : डीसी
बोकारो, मई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सांस्कृतिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रति वर्ष जिला स्तरीय नाट्य मंच महोत्सव आयोजित किए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। उपायुक्त ने जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर बल दिया।
सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा बैठक के दौरान कला भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सांस्कृतिक आयोजनों, नाट्य प्रस्तुतियों एवं कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में सकारात्मक पहल पर विचार किया गया। उपायुक्त ने जिले की पारंपरिक अखड़ा संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। पारंपरिक नृत्य विधाओं के संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.