लोक लेखा समिति ने की विभागों के आय-व्यय की समीक्षा
मुंगेर, सितम्बर 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति सह विधायक वीरेंद्र के नेतृत्व में समिति गुरुवार को मुंगेर पहुंची। समिति में विधायक जितेंद्र कुमार राय, विजय कुमार खेमका एवं मनीष कुमार शामिल थे। समिति ने जिले में स्वास्थ्य, पथ, ग्रामीण विकास, परिवहन, सिंचाई, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों के आय-व्यय की समीक्षा की। समीक्षा के बाद सभापति वीरेंद्र ने कहा कि कई विभागों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया है। ऐसे विभागों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंच सके और विकास कार्यों की गति तेज हो। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोक लेखा समिति का उद्देश्य सरकारी राशि के उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। समीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दूर करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.