कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सैनिक सम्मेलन का आयोजन 28 फरवरी, शनिवार को नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास लोक भारती गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इस सम्मेलन में सिख लाई सेंटर के रिकॉर्ड ऑफिसर कर्नल बीडी कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं, बकाया देयकों तथा अन्य प्रशासनिक परेशानियों का समाधान करना है। पूर्व सैनिक शिवनारायण सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान सभी पूर्व सैनिकों का एक विशेष फॉर्म भरवाकर उनका डेटा ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा, जिससे भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं एवं सरकारी लाभों का लाभ उठाना आसान हो सकेगा। आयोजकों ने सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से सुबह 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.