लोक भवन के निर्देश के बाद भी नहीं बना टीचिंग शेड्यूल
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकभवन के निर्देश के बाद भी बीआरएबीयू के कॉलेजों और पीजी विभागों में टीचिंग शेड्यूल नहीं बना है। दिसंबर में ही सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वह सभी शिक्षकों का टीचिंग शेड्यूल बनाएं और कॉलेजों में चलने वाली कक्षा का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कराएं। कॉलेजों के साथ पीजी विभागों के बारे में भी यह निर्देश था। निर्देश के तीन महीने बाद 11 अप्रैल को विवि प्रशासन की तरफ से सभी कॉलेजों और पीजी विभागों को इसका तुरंत पालन करने को कहा गया। इसके बावजूद कॉलेजों और बीआरएबीयू की वेबसाइट पर कक्षा में पढ़ाये गये अध्याय का ब्योरा अपलोड नहीं किया जा रहा है। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया था कि टीचिंग शेड्यूल के साथ परीक्षा कार्यक्रम भी कॉलेजों की वेबासइट पर अपलोड किया जाये। विश्ववि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.