एटा, नवम्बर 23 -- एटा। प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक देश के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ मंत्री राजनारायण की जयंती अरुणा नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मनायी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने सपाईयों से समाजवादी चिंतक के विचार और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। जयंती कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राजनारायण की वजह से ही देश में इमर्जेंसी लगाई थी। उन्होंने 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी को रायबरेली लोक सभा सीट पर पराजित किया था। दिल्ली के विलिंगडन अस्पताल का उन्होंने नाम बदलवाकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल रखा था। पूर्व विधायक अमित गौरब यादव ने कहा कि इमर्जेंसी के दौर में सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर राजनारायण को लंबे समय तक जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.