लखनऊ, मार्च 5 -- कानपुर रोड स्थित लोक बंधु अस्पताल का नेत्र रोग विभाग आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। विभाग को प्रदेश के एक मॉडल नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सीएसआर के तहत 65 लाख रुपये से अस्पताल में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। लोक बंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सोशल एक्शन एंड रिसर्च (प्रसार) के साथ अनुबंध हुआ है। इसके तहत अस्पताल को फेको मशीन, फंडस कैमरा, एनडी यैग लेजर, इंडायरेक्ट ऑप्थाल्मोस्कोप तथा एलसीडी डिजिटल विजुअल एक्यूटी चार्ट समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरण मिले हैं। इनकी मदद से मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और उपचार ज्यादा आधुनिक, सटीक व प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा...