लोक नृत्य व मूर्ति कला में विद्या मंदिर खटीमा बना विजेता
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- खटीमा। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य में विद्या मंदिर खटीमा प्रथम रहा। मूर्तिकला प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में भी विद्या मंदिर खटीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। तात्कालिक भाषण में विद्या मंदिर कल्याणी व्यू रुद्रपुर, स्वरचित काव्य पाठ में विद्या मंदिर नानकमत्ता और चित्रकला और गीत प्रतियोगिता में विद्या मंदिर कल्याणी व्यू रुद्रपुर प्रथम रहा। विद्यालय चैंपियनशिप सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज कल्याणी व्यू रुद्रपुर ने जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, चरनजीत सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: कला उत्सव में केदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.