प्रयागराज, सितम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत जनपद स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। 20 राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने जनसंख्या शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वरूपरानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय और क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम तृतीय रही। प्रथम स्थान प्राप्त टीम चार नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। पोस्टर प्रतियोगिता में मिष्टी प्रथम, वंशिका निषाद द्वितीय और जान्हवी गोंड तृतीय रहीं। निबंध में कशिश सिंह प्रथम, सारुल श्रीवास्तव द्वितीय और रूबी बिन्द तृतीय रहीं। डीआईओएस ड...