मथुरा, दिसम्बर 7 -- युवा कल्याण विभागद्वारा 'युवा महोत्सव 2025' का भव्य आयोजन बीएसए कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस महोत्सव में जिले भर के युवा प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों के बनाये हुए मॉडल भी देखे। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन समारोह युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, आगरा मंडल के उपनिदेशक वीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। उपनिदेशक ने विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। महोत्सव के अंतर्गत हुई वक्तृत्व कला में उमंग अवस्थी, लोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.