दरभंगा, जनवरी 11 -- कमतौल। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य में समन्वय स्थापित करते हुए विविधता में एकता के भाव की शानदार प्रस्तुति दी। इस नृत्य की संकल्पना सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक ने की है। इनके निर्देशन में बिहार की लोक संस्कृति और मिथिला की प्रसिद्ध लोक नृत्य झिझिया की प्रस्तुति साक्षी कुमारी और वर्षा कुमारी ने की। ओडिसी के संबलपुरी नृत्य की प्रस्तुति जयश्री जयंती और सोनाक्षी प्रिया ने की। मध्य प्रदेश के लोक नृत्य की प्रस्तुति श्रुति सिंह और माही गुप्ता व राजस्थान की घूमर नृत्य की प्रस्तुति साक्षी कुमारी, वर्षा कुमारी और निशा सिंह ने की। यूपी के कृष्ण राधा की प्रस्तुति सत्यम झा और खुशी कुमारी व हरियाणा की प्रस्तुति वर्षा कुमारी और श्री पाठक ने की। जम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.