गंगापार, नवम्बर 29 -- क्षेत्र के बीएमजी पब्लिक स्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज बघेड़ा का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कलाकारों ने ढेढ़िया नृत्य, राजस्थानी चरी नृत्य, लोक नृत्य और मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेजर जनरल धर्मराज राय, ब्रिगेडियर उपेंद्र काण्डिल, ग्रुप कमांडर एनसीसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में केपी सिंह आईपीएस एवं अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, अजय सिंह डीजीएम एनटीपीसी, सुजीत सिंह सेवा भारतीय जिला अध्यक्ष तथा आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यनंद गिरी उर्फ टीना मां शामिल रहीं। अतिथियों ने विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की सराहना करते हु...