लोक नृत्य एवं लघुनाटिका में दिखाई अपनी प्रतिभा
मेरठ, अगस्त 24 -- मेरठ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वी कमिट की ओर से रविवार को आईआईएमटी मॉल रोड, मेरठ में कस्तूरबा गांधी अंतर्विद्यालयों की छात्राओं के लिए भव्य लोक नृत्य एवं लघुनाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कविता त्यागी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पियान्शु अग्रवाल व रुचिका सिंह उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी ने की, जबकि संस्थापिका राम नेहरू ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में पूर्वा अहिरान, मवाना, परीक्षितगढ़ और सरूरपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: सामूहिक नृत्य में डीएवी एनआईटी और भाटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.