अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय जनसंख्या परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच लोक नृत्य, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बेहद उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने देश की विविध लोक संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए। निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न चुनौतियों, संतुलित परिवार की आवश्यकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाज में एक जागरूक नागरिक क...