लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसो. ने मनाई शताब्दी वर्षगांठ
बागपत, जून 5 -- बागपत लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को संघ भवन में शताब्दी वर्षगांठ समारोह का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने संगठन की एकता, कर्मचारी कल्याण व अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन व संगठन के संस्थापकों तथा पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि संगठन की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा, कर्मचारी हितों की रक्षा में उसकी भूमिका और विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री निमेश गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष गंगाराम सिंह सहित सहारनपुर मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न जनपदों से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.