लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने मनाई शताब्दी
बदायूं, जून 3 -- लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर एसोसिएशन की ओर से शताब्दी समारोह मनाया गया। समारोह में एसोसिएशन के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन का गठन अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हुआ था, एसोसिएशन ने उसी वक्त से कर्मचारियों की समस्याओं के मुद्दे उठाना शुरू किए और हमेशा ही कर्मचारियों के हित में फैसले लिए। संगठन ने अब 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं यह काफी गौरव का पल है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अधिशासी अभियंता प्रथम खंड नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय वंदना सोनकर व वरिष्ठ सदस्यों ने केक काटकर किया। यह भी पढ़ें- बांसुरी शाखा का गठन कर ली गई शपथ वरिष्ठ समाजसेवी संगठन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.