लखनऊ, मार्च 21 -- लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से कक्ष संख्या A-014 में आग लग गई। आग से कंप्यूटर और अन्य सामान जल गया। शुक्रवार सुबह आफिस का कक्ष खुलने पर जानकारी हुई। अग्निकांड के दौरान परिसर में धुआं भर गया। मुख्य अभियंता अनिल कुमार दुबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड के दौरान किसी भी अभिलेख को नुकसान नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह जब कक्ष खोला गया तो उसमें धुआं भरा था। आग बुझी हुई थी। मामले की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता चंद्र शेखर, अधिशासी अभियंता मुनेश्वर की समिति गठित की गई है। समित तीन दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि आग की सूचना दमकल को नहीं मिली थी। इस संबंध हमारे विभाग को कोई जानकारी नहीं है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.