नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोक नायक अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बच्चियों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने काउंसलिंग, पुलिस सहायता, कानूनी सहयोग, मेडिकल सुविधा, अस्थायी आश्रय और मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हिंसा से पीड़ित हर महिला और बच्ची को समयबद्ध, संवेदनशील और सम्मानजनक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट में मदद के लिए सेंटर पहुंचने वाली महिला को सुरक्षित वातावरण मिले, उसकी बात धैर्य से सुनी जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।मासिक रिपोर्ट पर जोर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली के सभी सखी वन स्टॉप सेंटरों की विस्तृत मासिक फॉलोअप रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी ज...