लोक नायक अस्पताल के छह ब्लॉकों में लगेंगी नई लिफ्ट
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- -पीडब्ल्यूडी 3.89 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोकनायक अस्पताल में पुरानी और उम्र पूरी कर चुकी लिफ्टों को हटाकर उनकी जगह नई लिफ्टें लगाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए 3.89 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 माह के भीतर लिफ्टों को बदला जाएगा।
लिफ्टों के रखरखाव का कार्य इस अस्पताल के कई ब्लॉकों में लिफ्टें लंबे समय से ठीक से काम नहीं कर रहीं। इनके बार-बार खराब होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल ले जाने में दिक्कत होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अस्पताल के छह अलग-अलग ब्लॉक में पुरानी लिफ्टों की जगह नई लिफ्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.