लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- ग्रामीणों की तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर लोक जन संघर्ष पार्टी के तत्वावधान में चल रहा सत्याग्रह धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पार्टी महासचिव रामनिवास शुक्ला ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित समस्याओं को कई बार अवगत कराने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जिस शिकायत को लेकर धरना दिया जा रहा है, उसे आज 22 जनवरी को पूरे एक वर्ष हो गए हैं, लेकिन अब तक न तो कोई निष्पक्ष जांच हुई और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया गया है। रामनिवास शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा उचित संज्ञान नहीं लिया गया तो सत्याग्रह धरने को भूख हड़ताल में परिवर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.