हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास पासवान के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र पासवान ने नगर निकाय चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए और संगठन की मजबूती को लेकर प्रमंडल स्तर पर ‌प्रभारी मनोनीत किया है । उन्होंने इस बाबत पत्र जारी कर नव मनोनीत प्रभारी को तत्काल प्रभाव से संगठन के मजबुती प्रदान करने में जुट जाने को कहा है । उन्होंने इससे पहले के पूर्व में मनोनित जिला प्रभारियों र प्रमण्डल प्रभारियों के मनोनय को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए नये प्रमण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की ज है। जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ पार्टी के पदाधिकारियों औल जिला अध्यक्षों ने प्रदेश समिति की बैठक की अनदेखी करना और उस बैठक में उपस्थित नहीं होना, सदस्यता अभियान में दिलचस्पी नहीं लेना आम जनता को पार्टी से नहीं जोड़ना और जिला स्तर प...