लोक चेतना मंच मनाएगा स्थापना दिवस, तैयारी को लेकर बैठक
आरा, मई 15 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आरा में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन लोक चेतना मंच इस वर्ष अपना रजत जयंती समारोह मनाएगा। संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। इस स्मारिका में भोजपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, कवियों, साहित्यकारों और रचनाकारों के जीवन वृत्त, विचार और रचनाओं का संग्रह प्रकाशित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रो. बलिराज ठाकुर ने बताया कि लोक चेतना मंच पिछले कई वर्षों से देश के स्वतंत्रता सेनानियों, महान देशभक्तों और साहित्यकारों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को देश में उनके योगदान से अवगत कराता रहा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.