फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद। अरावली की वादियों में शनिवार से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आगाज हो गया। 15 दिनों तक देश विदेश की संस्कृतियों का समागम देखने को मिलेगा। मेला परिसर लोक गीत संगीत से गूंज उठा। पहले ही दिन बंचारी के नगाड़ों, बीन और पंजाबी ढोल ने रंग जमा दिया। मेले के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि थे। वहीं सहयोगी देश मिस्त्र के कलाकार अपने पारंपरिक परिधानों में उपराष्ट्रपति से मुखातिब हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सहयोगी देश मिस्र के एंबेस्डर कमल जायद गलाल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और खेल मंत्री गौरव गौतम, पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्णा उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.