हाजीपुर, मार्च 7 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड के खोरमपुर के संस्कृति संस्था त्याग के द्वारा लावापुर में तीन दिवसीय सेमिनार सह उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महनार नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश कुमार राय,मुखिया अभिलेश राय, शिक्षाविद डा.अरुण कुमार सिंह एवं अविनाश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना से हुई,उसके बाद कलाकारों के द्वारा रावण और सूर्पनेखा पर कहानी पर आधारित नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति दिया। इसके अलावा कलाकारों के द्वारा कजरी,जट्टा-जट्टीनिया बिहार गौरव गीत, डोमकच, बधाईयां एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुति दिया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आज के बच्चों को पढाई के साथ साथ पुरानी संस्कृति को पहचानना जरुरी है। जबकि मुखिया अभिलेश राय ने कहा कि शिक्षा जरुरी है,लेकिन उससे जरुरी हम...