फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। सांस्कृतिक धरोहर फाउंडेशन फिरोजाबाद ने डांसरसाइज एकेडमी जलेसर रोड के सांस्कृतिक सभागार में सूप वादन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीलमणि मानसिंह शर्मा ने की। फिरोजाबाद के एक मात्र सूप वादक कलाकार गुंदाऊ निवासी रतन सिंह यादव को सूप भेंट किया। कलाकारों ने सूप की वंदना की तथा राजकुमार ऊबन व राजकुमारी जीवा के गौने की कथा सुनाई। लोक गीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, विसंगतियों, पारिवारिक समस्याओं आदि चिंताओं को भी अभिव्यक्ति प्रदान की। संचालक कृष्ण कुमार 'कनक' ने बताया कि वर्तमान समय में जब मोबाइल की रील संस्कृति ने सभी सांस्कृतिक लोक विधाओं को हाईजैक कर लिया है, ऐसे समय में सांस्कृतिक धरोहर फाउंडेशन उन पारंपरिक विधाओं को सँजोने सारस्वत प्रयास कर रहा है, जो अब विलुप्त होने की कगार पर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.