लोक गायिका इंदु गुप्ता मध्य प्रदेश में देंगी प्रस्तुति
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। संस्कृति विभाग एवं भोजपुरी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आकाशवाणी, दूरदर्शन की अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका इंदु गुप्ता को अपने दल के साथ 28 जून को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उन्हें 'महेंद्र मिसिर सम्मान' से भी सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य नागरिकों, कलाकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.