अयोध्या, फरवरी 6 -- जानाबाजार, संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित लोक गायक शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया पुत्र राम जनम की मौत का गम अभी लोग भूल भी नहीं पाये थे कि उसकी इकलौती प्रसूता बहन शालिनी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। सोनू सांवरिया का पिछले माह 23 जनवरी को स्टेज शो के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। बचपन में ही मां की मृत्यु के बाद परिवार में पिता और इकलौती बहन शालिनी के साथ रह रहा था। घर में पिता के अलावा विवाहिता बहन शालिनी ही बची थी। बुधवार को शालिनी को सीएचसी तारून ले जाया गया, जहां से खून चढ़वाने उसे मेडिकल कालेज दर्शन नगर भेजा गया। मेडिकल कालेज में प्रसूता को छह यूनिट खून और प्लाज्मा चढ़ाया गया इसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची स्वस्थ है। शालिनी के पति सौरभ का कहना है कि हालत गंभीर होने पर पत्नी शालिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.