गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर में शनिवार को महाआरती, भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को उनके तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने और लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को नाट्य संगीत अकादमी से पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद भजन की प्रस्तुतियां दी गईं। गायक एवं वाद्य कलाकारों में अमरचंद, सच्चिदानंद, सारिका, अमृता, निधि, हसलोना, अमन, नीतू, रजनी ने अपनी प्रस्तुतियों से भाव-विभोर कर दिया। डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- महाआरती के साथ आयोजित हुई भजन संध्या वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्रीचित्रगुप्त मन्दिर सभा के पूर्व...