लोक गायकों को किया गया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा। बिहार के मोहन्दापुर गांव में लोकगीत (बिरहा) कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लोक गायिका प्रियंका स्नेही, लोक गायक धर्मेन्द्र सोलंकी ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों के शिक्षा के प्रति जागरूक किया। देश में फैली कुरातियों पर तीखा प्रहार किया। लोग गायकों के गीतों ने सामाजिक विकास में जन सहयोग और युवाओं की सहभागिता पर भी गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक राम लौटन यादव ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर दोनों लोक गायकों को सम्मानित किया। इस मौके पर अनुज यादव, तेज बहादुर यादव, अंशुल, रामराज, जितेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.