सुल्तानपुर, मार्च 30 -- लम्भुआ। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण गांधी को दधीचि फाउंडेशन ने लोक कल्याण व सेवा के लिए सम्मानित किया। लक्ष्मण गांधी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पार्यावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और दिव्यांगों के सहायतार्थ उपकरण वितरण जैसे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। दधीचि फाउंडेशन के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा 'दधीचि' ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लक्ष्मण गांधी ने सम्मानित होने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्रवासियों का सम्मान है। मौके पर अखिल भारतीय संत समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सच्चिदानंद पाठक, दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...