लोक कल्याण मेले में लघु व्यापारियों को योजनाओं की दी जानकारी
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रथम वेंडिंग जोन परिसर में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्देश्य लघु व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने किया, जबकि संचालन सिटी मिशन मैनेजर अंकित सिंह रामोला ने किया। मेले में राज्य सरकार की विभिन्न आठ योजनाओं सहित शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) परियोजना की जानकारी दी गई। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में लघु व्यापारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.