रुद्रपुर, जून 16 -- शांतिपुरी, संवाददाता। नगरपालिका परिषद नगला परिसर में मंगलवार को आयोजित लोक कल्याण मेला-2026 आम जनता तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने की प्रभावी पहल के रूप में सामने आया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मेले का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जा निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, राजस्व, खाद्य एवं पूर्ति, स्वास्थ्य, ई-डिस्ट्रिक्ट और सीएससी के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- किशनगंज: फुलबरिया में जन कल्याण शिविर: अतिक्रमण, जर्जर बांध और जल-जमाव को लेकर डीएम को सौंपे आवेदन मेले में आ...