मऊ, जून 20 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोपागंज की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से वंचित स्ट्रीट वेंडरों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ.सीएल तिवारी ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नगर पंचायत कार्यालय स्थित लोक कल्याण मेला स्थल पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्ट्रीट वेंडरों ने स्वनिधि योजना की द्वितीय किस्त का भुगतान कर दिया है अथवा जिनकी तृतीय किस्त शुरू हो चुकी है, वे क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले का आयोजन उन्होंने बताया कि मेले में भारत सरकार की आठ प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का...