लोक कल्याण के लिए पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन
हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। लोक कल्याण और सभी के सुख-स्वास्थ्य की मंगल कामना के लिए अरुणोदय संस्था की ओर से नव संवत्सर के पंचमी नवरात्र पर सोमवार को नवाबी रोड स्थित आनन्दी देवी रावत धर्मशाला में पंचकुण्डीय यज्ञ कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ की ओर से यज्ञ विधि-विधान से संपन्न कराया गया। यज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनीता जोशी व बिपिन चन्द्र जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायत्री परिवार की विदुषी महिलाओं सरस्वती सुयाल एवं दीप्ति भट्ट के मार्गदर्शन में संस्था के सदस्यों ने सामूहिक आहुतियां दीं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डीके पलड़िया, प्रबंधक कैलाश तिवारी, मोहन सिंह मेहरा, टीएस रौतेला, पीएस पांगती, एमएस वर्मा, उमा जोशी, डॉ. दीपा काण्डपाल, मंजू जोशी, कमला जोशी, पूरन सिंह जीना, नारायण दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.