लोक कला और कलाकारों को समाज के सामने लाने की जरूरत: अशोक तिवारी
बेगुसराय, जून 27 -- मटिहानी, एक संवाददाता। आशीर्वाद आईटीआई सभागार में शनिवार को संस्कार भारती उत्तर बिहार की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक की गई। इसमें राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अशोक तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती कला-संस्कृति वसाहित्य के संरक्षण के लिए लगातार कार्य करती रही है। लोक कला और कलाकारों को समाज के सामने लाना है। आज के दौर में पुराने को संभालना और नए को जोड़ना सबसे ज्यादा आवश्यक है। कहा कि प्रांत की एक छोटी टोली बनानी चाहिए जो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। महामंत्री उत्तर बिहार प्रांत सुरभि दत्त, मंचीय कला संयोजक संस्कार भारती उत्तर बिहार अमित कुमार, कला धरोहर संयोजक मुरारी कुमार झा, रंगमंचीय कलाटोली सदस्य राजेश चंद्र मिश्रा, डॉ अमित रौशन, कुमार अभिजीत, ऋतु कुमारी, डॉ. राज रौशन, सचिन कुमार, राहुल कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.