बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर संवाददाता। युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके बलरामपुर की आवश्यक बैठक स्थानीय ऋषभ संगीत विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र में आयोजित होने वालेकार्यक्रमों पर विधिवत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पिक मैके बलरामपुर की सरंक्षक डॉ नीरजा शुक्ला ने कहा कि स्पिक मैके का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह संस्था छात्रों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर औपचारिक शिक्षा की गुणवत्ता को समृद्ध करती है और उन्हें अपनी जड़ों व पहचान के प्रति जागरूक करती है। स्पिक मैके देवीपाटन- बस्ती मंडल के ग्रुपकोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि तेजी से हो...