लोक कलाकार भगीरथ कोइरी का निधन, क्षेत्र में शोक
रांची, मई 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली नीचे टोला निवासी लोक कलाकार एवं आजसू बुद्धिजीवी मंच के सक्रिय सदस्य 75 वर्षीय भगीरथ कोइरी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुरी स्वर्णरेखा मुक्तिधाम घाट पर हुआ, जहां बड़े पुत्र जगदीश प्रसाद ने मुखाग्नि दी। वे लोकगीत, ढोल वादन, छऊ नृत्य और नाट्य मंच के प्रसिद्ध कलाकार थे और दूरदर्शन-आकाशवाणी में प्रस्तुति दे चुके थे। सुदेश महतो सहित कई सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.