गिरडीह, अक्टूबर 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के चितरोकुरहा (मंडरो) बाजार में शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक गुंजन सिंह एवं भोजपुरी लोकगायिका निशा दुबे ने श्रोताओं के बीच समां बांध दिया। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं राजेश गोप ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसके बाद मंच पर लोकगायिका निशा दुबे ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक देवी गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को जमकर झुमाया। इधर लोकगायक गुंजन सिंह ने भी लोकप्रिय भजनों व लोकगीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके गानों पर उपस्थित भीड़ देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारे लगाती रही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.